
Bilaspur में चोरों का आतंक: एक ही रात में कई दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चार युवक
बिलासपुर। शहर में चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। इंदू चौक की दो दुकानों के शटर उठाकर चोरों ने नकद रकम उड़ा ली। उसी रात महाराणा प्रताप चौक और पुराना बस स्टैंड रोड पर भी दो अन्य दुकानों में चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक चोरी करते दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
इंदू चौक में दो दुकानों का शटर तोड़ा
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, परसदा रामावेली निवासी प्रेम कुमार वाधवानी (पिता नंदलाल वाधवानी) इंदू चौक में ऑटो मोबाइल और स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनके बगल में राजकुमार छगानी की शिव शक्ति लुब्रीकेंट्स की दुकान है। 20 जनवरी की रात 9:45 बजे दोनों व्यापारी दुकान बंद करके घर लौट गए थे।
देर रात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर उठाकर अंदर घुस गए और गल्ले से कुल 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। 21 जनवरी सुबह 9:30 बजे जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।

उसी रात अन्य चौकों पर भी चोरी की वारदात
उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी की रात ही महाराणा प्रताप चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान और पुराना बस स्टैंड रोड पर स्थित दुल्हा साहब दुकान में भी चोरों ने शटर उठाकर गल्ले से नकद रकम चुरा ली। इन घटनाओं में भी चोरों ने तेजी से वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज में चार युवक नजर आए
विभिन्न दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया है। फुटेज में चार युवक शटर उठाते, अंदर घुसते और नकदी चुराते हुए साफ दिख रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पाई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



