
Bilaspur: मस्तूरी-जोंधरा पुल से युवक ने लगाई छलांग, शिवनाथ नदी में मिला शव
ग्रामीणों ने बचाने की की कोशिश, लेकिन तेज धारा में बह गया इंजीनियर
बिलासपुर। मस्तूरी–जोंधरा के बीच शिवनाथ नदी पर बने पुल से शनिवार दोपहर एक 28 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर ने छलांग लगाकर जान दे दी। पीछे से आ रहे एक माजदा वाहन के ड्राइवर ने जोर से आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं रुका। कुछ ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बचाने की कोशिश भी की, पर तेज धारा के कारण वह कुछ ही क्षणों में ओझल हो गया।

एक घंटे की खोज के बाद मिला शव
घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर युवक की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शिवनाथ नदी किनारे युवक का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान अभिषेक राय के रूप में
पुलिस ने मृतक की पहचान अभिषेक राय (28) पिता ओमप्रकाश राय, निवासी ग्राम भत्ता, जिला मऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। अभिषेक पिछले चार महीनों से रायपुर में रह रहा था और एक निजी कंपनी सी डॉक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



