March 4, 2026
बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत

Jun 22, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे का खौफनाक मंजर

5 दोस्त विजय राजपूत की कार से हमेशा की तरह अपने काम बोर पंप बनाकर लौट रहे थे l तब कार अनियनत्रित होकर दीवार से जा टकरायी हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार के नीचे सड़क पर तीनों शव बिखरे पड़े थे, जबकि दो घायल लोग दर्द से कराह रहे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में काठाकोनी निवासी पवन रात्रे(42), सुरेश वासुदेव(38) और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोनू यादव(24) और जयंत वैष्णव(34) गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि विजय राजपूत ने हाल ही में नई कार खरीदी थी, लेकिन वह गाड़ी चलाने में नौसिखिया थे।

पुलिस की जांच शुरू

तखतपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की तेज रफ्तार और चालक का अनुभवहीन होना हादसे का प्रमुख कारण हो सकता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix