
Bilaspur: छेड़छाड़ के विवाद में बवाल, Illume Bar के बाहर युवक पर बटनदार चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित Illume Bar के बाहर रविवार देर रात पार्टी के दौरान हुए विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई और इस दौरान एक युवक पर बटनदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जरहाभाटा ओम नगर निवासी नितेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ Illume Bar में पार्टी मनाने पहुंचा था। उसी वक्त राजकिशोरनगर निवासी यश तिवारी भी अपने साथियों सहित बार में मौजूद था। पार्टी के दौरान लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दोनों युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। माहौल गर्माता देख बार में मौजूद बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया।

बार के बाहर मारपीट और चाकूबाजी
बार के बाहर निकलते ही विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि यश तिवारी और उसके साथियों ने नितेश पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने बटनदार चाकू निकालकर नितेश पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



