March 6, 2026
Bilaspur: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 4 साल के बच्चे को बनाया बंधक — मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार

Bilaspur: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 4 साल के बच्चे को बनाया बंधक — मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार

Nov 28, 2025

चाइल्ड लाइन और कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बच्चा छुड़ाया गया

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र से एक अत्यंत चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 4 वर्षीय बच्चे को गोद लेने के बाद बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। चाइल्ड लाइन केयर की टीम ने कोटा पुलिस के सहयोग से कार्यकर्ता के घर में दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

चाइल्ड लाइन को मिली थी शिकायत

चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर द्वारा कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर को शिकायत दी गई थी।
शिकायत में बताया गया कि तोरवा स्थित मिश्रा अस्पताल के पास रहने वाली स्वेता (पति रोहित गुप्ता) ने जानकारी दी कि कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना (पति राजकुमार) ने 4 वर्षीय बच्चे रोशन को गोद लिया है।

बच्चे से घर का काम कराती थी, करती थी मारपीट

शिकायत के अनुसार, बच्चा राजकुमारी मैना के घर में बंधक की तरह रखा जा रहा था
उससे घर के सारे काम करवाए जा रहे थे। बच्चे के साथ मारपीट, जोर-जबरदस्ती और प्रताड़ना की भी जानकारी सामने आई है।

छापेमारी में मिला बच्चा, कार्यकर्ता गिरफ्तार

सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन और कोटा पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा। चार वर्षीय बच्चा घर के अंदर डरा-सहमा मिला, जिसके बाद उसे तत्‍काल टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया।
पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ
कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix