February 2, 2026
Bilaspur: उसलापुर पेट्रोल पंप के पास हिट एंड रन में बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी फरार

Bilaspur: उसलापुर पेट्रोल पंप के पास हिट एंड रन में बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी फरार

Jan 27, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में हिट एंड रन की एक और दिल दहला देने वाली घटना ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार सुबह उसलापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार 25 वर्षीय युवक अर्जुन सूर्यवंशी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी पीछे से टक्कर
मृतक अर्जुन सूर्यवंशी सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सागर का निवासी था और पेशे से दीवार पुताई का काम करता था। जानकारी के अनुसार, वह काम के सिलसिले में बाइक से बिलासपुर आ रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अर्जुन सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के समय अर्जुन के पीछे दो अन्य युवक भी बाइक पर आ रहे थे। उन्होंने तुरंत घायल अर्जुन को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन पहुंचे अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई तिजऊ सूर्यवंशी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने इलाके में गहन पूछताछ और पैदल पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix