March 5, 2026
Bilaspur: रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, नाबालिग लड़की मुक्त; दो गिरफ्तार

Bilaspur: रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, नाबालिग लड़की मुक्त; दो गिरफ्तार

Nov 6, 2025

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मानव तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को गिरोह के चंगुल से छुड़ाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओडिशा से किशोरी को नौकरी और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर बिलासपुर लाए थे। जांच में पता चला कि यह गिरोह ओडिशा और मध्य प्रदेश में सक्रिय था और गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह या नौकरी के नाम पर बेचता था।

माता-पिता को शराब पिलाकर बेहोश किया, किशोरी को ले गए
घटना 31 अक्टूबर की है। आरोपी किशोरी के मुंहबोले मामा निराकार उर्फ डिस्को रोहिदास (40 वर्ष, निवासी सिलेट, जिला बरगढ़, ओडिशा) और विकास नायक (40 वर्ष, निवासी बाबखेडा, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश) ने उसके माता-पिता को एक लाख रुपये का लालच दिया। मौके पर 10 हजार रुपये अग्रिम दिए और शराब पिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया। इसके बाद किशोरी को रेलवे स्टेशन लाया गया। जीआरपी की सतर्कता से किशोरी को बचा लिया गया।

गिरोह गरीब लड़कियों को बनाता था शिकार
एएसआई विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि गिरोह गरीब परिवारों की नाबालिग बेटियों को झांसे में लेकर बेचने का धंधा करता था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मामा ने कहा था कि विकास उसे काम पर ले जाएगा और बदले में परिवार को पैसे मिलेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix