
Bilaspur में स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान मधुमक्खियों का हमला
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने कार्यक्रम स्थल पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कार्यक्रम पूरी तरह बाधित हो गया और हालात को देखते हुए आयोजन को डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ ही समाप्त करना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री और स्कूली बच्चे थे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था कि तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक हड़कंप मच गया।

जान बचाने इधर-उधर भागे लोग
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए बच्चे और अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे आयोजन स्थल पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और आयोजन के दौरान आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कार्यक्रम को तत्काल समाप्त कर दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



