
Bilaspur में शराब के नशे में रंगरलियां, पुलिस की दबिश में 5 युवक गिरफ्तार
पत्रकार कॉलोनी में देर रात हंगामा
बिलासपुर में शराब के नशे में रंगरलियां मनाते युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया। सरकंडा थाना क्षेत्र के बिरकोना रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी में देर रात शोर-शराबे की शिकायत पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर एक मकान में दो युवतियां और पांच युवक मौजूद मिले, जो आपस में हंगामा कर रहे थे।
पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त
पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही मौके पर खड़ी युवकों की बाइक भी जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शांति भंग करने और शराब के नशे में उत्पात मचाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया गया
मामले में युवतियों के परिजनों को थाने बुलाकर पूरी जानकारी दी गई और समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किराए के मकान में चल रही थी पार्टी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवकों ने ईएमआई का हवाला देकर यह मकान किराए पर लिया था, जहां पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए ऐसे मामलों में तत्काल सूचना देने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



