
Bilaspur में गश्त के दौरान चोर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रात पुलिस की गश्त बड़ी कामयाबी लेकर आई। शहर के एक चौक पर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक ने पुलिस जवानों को देखते ही भागने की कोशिश की। जवानों ने बिना देरी किए उसका पीछा किया और मौके पर ही दबोच लिया।

शिक्षक के घर से चोरी कर भाग रहा था आरोपी
पूछताछ में पता चला कि युवक एक शिक्षक के घर से चोरी कर निकला था। उसके पास से सोना और चांदी के जेवर, कैश, नोट और सिक्के सहित कुल 1.25 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत शिक्षक के घर पहुंचकर चोरी की पुष्टि भी की।
गश्त कर रही टीम की तत्परता से बची बड़ी वारदात
रात में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी फरार नहीं हो सका। आरोपी के भागते ही जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और चोरी का सामान भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी को जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



