
Bilaspur में 10वीं का छात्र 12 दिनों से लापता: रेलवे स्टेशन पर मिली स्कूटी, तलाश में भटक रहा परिवार
स्कूल जाने निकला, वापस नहीं लौटा
बिलासपुर में कक्षा 10वीं का छात्र विनय नायक (17) पिछले 12 दिनों से लापता है। 15 नवंबर को वह रोज़ की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि विनय का मोबाइल फोन भी उसी दिन से बंद आ रहा है।

रेलवे स्टेशन के पास मिली स्कूटी
परिजनों की खोजबीन के दौरान विनय की स्कूटी रेलवे स्टेशन के पास लावारिस खड़ी मिली। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि कहीं विनय किसी अनहोनी का शिकार न हो गया हो।
परिजन परेशान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। परिजन पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद खोजबीन में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण गुरुवार को वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी रजनेश सिंह से अपने बेटे को जल्द खोजने की गुहार लगाई।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्टेशन क्षेत्र और शहर के विभिन्न स्थानों पर विनय की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



