March 4, 2026
Bilaspur में एक ही रात में दो हत्याएं

Bilaspur में एक ही रात में दो हत्याएं

Dec 11, 2025

पहली वारदात: पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या

बिलासपुर जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ग्राम पंचायत चोरभट्‌ठी निवासी पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मनबोध यादव पिछली बार सरपंच पद के उम्मीदवार थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद कई लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। इसके अलावा उनका पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद भी लंबे समय से जारी था।

रात करीब 8 बजे वह स्कूटी से घर से निकले, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर तलाश की। 11 दिसंबर की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उनकी खून से लथपथ लाश देखी और सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद और चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी वारदात: चरित्र संदेह में पति ने गर्भवती पत्नी की जान ली
दूसरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी गर्भवती पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। रात में हुए विवाद के बाद आरोपी पति जितेंद्र केवट (35) ने पत्नी पर वार किया और फरार हो गया था। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

•पूर्व सरपंच हत्या मामले में पुलिस हत्या के कारणों और संदिग्धों की जांच कर रही है।
•पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र केवट को पकड़ लिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix