February 10, 2026
फर्जी RTO ई-चालान से 5 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी, स्वास्थ्य कर्मी का अकाउंट 5 मिनट में खाली

फर्जी RTO ई-चालान से 5 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी, स्वास्थ्य कर्मी का अकाउंट 5 मिनट में खाली

Feb 8, 2026

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। आरटीओ के फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक स्वास्थ्य कर्मी के बैंक खाते से 5 लाख 1 हजार 199 रुपए उड़ा लिए। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

व्हाट्सऐप पर आया परिवहन विभाग के नाम से मैसेज
उसलापुर के आनंद नगर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले नंबर की डीपी में परिवहन विभाग का आधिकारिक लोगो लगा हुआ था। मैसेज में उनकी मोटरसाइकिल का नंबर लिखते हुए बताया गया कि उनका ई-चालान कट गया है

एपीके फाइल खोलते ही मोबाइल हुआ हैक
मैसेज में चालान देखने के लिए एक एपीके फाइल का लिंक भेजा गया था। जैसे ही स्वास्थ्य कर्मी ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद महज 5 मिनट के भीतर यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 5,00,199 रुपए उनके बैंक अकाउंट से निकाल लिए गए।

नए तरीके से हो रही है साइबर ठगी
दरअसल, साइबर ठग इन दिनों ठगी के लिए नया पैटर्न अपना रहे हैं। वे पहले किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर हैक कर लेते हैं और फिर उसी नंबर से व्हाट्सऐप ग्रुप या पर्सनल कॉन्टैक्ट्स को फर्जी आरटीओ ई-चालान की एपीके फाइल भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को खोलता है, बिना किसी ओटीपी या कोड शेयर किए उसका बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है।

यातायात पुलिस का नंबर भी हो चुका है हैक
कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब यातायात पुलिस का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया था। उस नंबर से भेजे गए फर्जी लिंक को खोलते ही कई लोग ठगी का शिकार हो गए थे। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों के खातों से पैसे उड़ाए गए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को न खोलें, चाहे वह सरकारी विभाग के नाम से ही क्यों न भेजी गई हो।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix