
Bilaspur: महिला से झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने परिचय का किया दुरुपयोग
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। संबंधित थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

झांसे में लेकर किया शोषण
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुहारपारा निवासी बशीर मेमन उर्फ भाईजान (44 वर्ष) की दुकान में काम करती थी। काम के दौरान दोनों के बीच पहचान हुई। इसी दौरान आरोपी ने महिला को यह कहकर झांसे में लिया कि वह उसे एक ऐसी महिला से मिलवाएगा जो उसका जीवन बदल देगी।
खाली मकान में बुलाकर किया दुष्कर्म
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने अपने परिचय का दुरुपयोग करते हुए महिला को एक खाली मकान में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने महिला की अश्लील तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से आरोपी बशीर मेमन को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



