March 3, 2026
Bilaspur के बार में हंगामा, फिर चाकूबाजी

Bilaspur के बार में हंगामा, फिर चाकूबाजी

Nov 24, 2025

बिलासपुर के इल्यूम बार में देर रात एक मामूली विवाद ने कुछ ही मिनटों में बड़ा रूप ले लिया। लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद बार परिसर में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक पक्ष के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल दबिश देकर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बार में पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ रविवार देर रात इल्यूम बार में पार्टी करने गया था। उसी समय राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने दोस्तों के साथ वहीं मौजूद था। इसी दौरान एक लड़की से कथित छेड़छाड़ को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

कहासुनी से मारपीट और फिर चाकूबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के कई युवक आपस में भिड़ गए और बार के बाहर तक हंगामा फैल गया। इसी दौरान यश तिवारी पक्ष के एक युवक ने चाकू निकालकर निलेश गेंदले के साथी पर हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हमलावर गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और बार में मौजूद CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबिश देकर हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और बलवाई की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix