February 7, 2026
Bilaspur : जमीन बेचने के नाम पर 13 लाख की ठगी, एफएम ग्रुप के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

Bilaspur : जमीन बेचने के नाम पर 13 लाख की ठगी, एफएम ग्रुप के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

Feb 7, 2026

बिलासपुर में जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर कलेक्ट्रेट के एक क्लर्क से 13 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एफएम ग्रुप के डायरेक्टर ने रकम लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित ने अब सकरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क से किया गया सौदा

उसलापुर स्थित साईं नगर निवासी रविकांत शर्मा, जो कि कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, ने सकरी क्षेत्र के अमेरी पटवारी हल्का नंबर की एक जमीन खरीदने का निर्णय लिया था। उन्हें बताया गया कि यह जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर रजिस्टर्ड है और इसका संचालन मुर्तजा हुसैन द्वारा किया जा रहा है।

 

940 वर्गफुट जमीन के लिए हुआ एग्रीमेंट

रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सरस्वती शर्मा के नाम पर 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए शोहेल मुर्तजा के साथ एग्रीमेंट किया। जमीन की कुल कीमत 16 लाख 25 हजार रुपए तय हुई। एग्रीमेंट के दौरान 18 अक्टूबर 2023 को 50 हजार रुपए नकद दिए गए।


13.50 लाख देने के बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्री

रविकांत शर्मा ने नगद और चेक के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपए शोहेल मुर्तजा को दे दिए। शेष 2 लाख 75 हजार रुपए दिसंबर 2023 में रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। एग्रीमेंट में वसामा आसमी, नंदन साहू और मोहम्मद अनीस कादरी भी सहभागी बताए गए।


पैसे लेने के बाद टालते रहे आरोपी

आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही पैसे लौटाए गए। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी पक्ष रविकांत शर्मा को टालता रहा। बाद में एग्रीमेंट को कैंसिल कर दिया गया।


फर्जी चेक देकर की गई रकम लौटाने की कोशिश

शिकायत के अनुसार, शोहेल मुर्तजा के माध्यम से एफएम ग्रुप के मालिक मुर्तजा हुसैन ने 5 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। वहीं, शेष 8 लाख 50 हजार रुपए लौटाने का भरोसा दिया गया, लेकिन उसका चेक भी फर्जी निकला।


हर महीने रकम लौटाने का वादा भी रहा अधूरा

आरोपियों ने बाद में हर महीने एक लाख रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया। लगातार परेशान किए जाने और रकम न मिलने के बाद रविकांत शर्मा ने आखिरकार सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने शुरू की जांच

सकरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix