March 3, 2026
Bilaspur : झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश

Bilaspur : झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश

Nov 8, 2025

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार (8 नवंबर) की सुबह ग्रामीणों ने जब झाड़ियों के पास धुआं उठता देखा, तो पास जाकर देखा कि वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जो लगभग 80 प्रतिशत तक जल चुका था।


स्पिरिट जैसे केमिकल से जलाया गया शव

पुलिस के अनुसार, शव को जलाने के लिए स्पिरिट या किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या कर शव को जलाया गया है ताकि साक्ष्य और पहचान मिटाई जा सके। मौके से पुलिस को हाथ-पैर के अवशेष और कपड़े के कुछ जले हुए टुकड़े मिले हैं।

पहचान के लिए जुटे सुराग, आसपास के लोगों से पूछताछ

शव का अधिकांश हिस्सा जल जाने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ शुरू की है और हाल के दिनों में लापता हुए व्यक्तियों की सूची भी खंगाल रही है।


क्राइम सीन से जुटाए गए साक्ष्य

मौके पर एफएसएल टीम और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां से मिट्टी के नमूने, जले हुए कपड़ों के टुकड़े और रासायनिक अवशेष जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सिरगिट्‌टी पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के अपराध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix