
Bilaspur: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज छात्र की हुई दर्दनाक मौत
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज छात्र की मौत हो गई। सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा गांव निवासी पिंटू उर्फ़ प्रवीण भोई (20) पिता श्रवण भोई, बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को किसी काम से बिलासपुर आया था और देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जैसे ही वह लगरा क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पहले स्थित बरमबाबा हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा और पास के खंभे से टकरा गया।

मौके पर हुई युवक की मौत
हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र भी बाइक तेज गति से चला रहा था और सामने से आ रहे वाहन ने सीधे टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



