
Bilaspur: गोल बाजार में 4 दुकानों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा
बिलासपुर। गोल बाजार में अपना लॉज के पास सटी हुई चार दुकानों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकानें आग की चपेट में आ गईं। सबसे ज्यादा नुकसान कपड़े और जूते की दुकानों को हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सघन मार्केट में दुकानों के एक-दूसरे से सटे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और चारों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

आग पर काबू पाने में लगे डेढ़ घंटे
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गलियों और दुकानों की संरचना के कारण दमकलकर्मियों को अंदर घुसने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कपड़े और जूते की दुकानों को भारी नुकसान
आग की चपेट में आई दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों का कहना है कि कपड़े और जूते की दुकानों में रखा स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मेवे और बैग की दुकानों को भी काफी क्षति पहुंची है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित दुकानदारों को राहत मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



