
Bilaspur: पिता और भाई ने ही किया भरोसे का कत्ल ,बड़े बेटे से की 6 लाख की ठगी
बिलासपुर। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही परिवार ने बेटे को धोखा दे दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 6 लाख रुपये निकाल लिए।

फर्जी हस्ताक्षर कर निकालते रहे खाते से पैसे
पीड़ित शिवांग शेखर को इस धोखे की भनक छह साल तक नहीं लगी। जब वह खाता बंद कराने बैंक पहुंचा, तो उसे स्टेटमेंट देखकर पता चला कि 2018 से 2024 के बीच उसके भाई राहुल कुमार ने संयुक्त खाते से उसके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाली है।

FIR दर्ज
पैसे लौटाने की बात कहने पर पिता रजत कुमार यादव और भाई राहुल ने उसे धमकाया और पैसा देने से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



