March 3, 2026
Bilaspur : कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश का खुलासा, अकबर खान गिरफ्तार….

Bilaspur : कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश का खुलासा, अकबर खान गिरफ्तार….

Nov 1, 2025

बिलासपुर। राजनीतिक वर्चस्व और जमीन के कारोबार में बढ़ते विवाद ने शहर में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता नीतेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या की सुपारी देने के आरोपी तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पिस्टल और कट्टा बरामद

दरअसल, बीते मंगलवार की रात मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस गोलीकांड में पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पैर में गोलियां लगीं। वहीं, नीतेश सिंह ने बचाव में अपने लाइसेंसी पिस्टल से रिटर्न फायर किया, जिससे हमलावर भाग निकले।घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, उसके भाई सहित चार शूटरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल और कट्टा बरामद किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी 

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोलीकांड से पहले विश्वजीत अनंत की कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मीटिंग हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अकबर खान, विश्वजीत के जरिए मस्तूरी क्षेत्र में जमीन के कारोबार से जुड़ा था। ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अकबर खान को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix