March 3, 2026
Bilaspur सड़क पर खड़ी कार का गेट अचानक खुला, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Bilaspur सड़क पर खड़ी कार का गेट अचानक खुला, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Dec 10, 2025

सर्किट हाउस के पास हुआ हादसा, सामने से आ रही बाइक युवक के ऊपर से गुज़री

बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक टकराकर सड़क पर गिर गया। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक सीधे युवक के ऊपर से निकल गई।

जिम जा रहा था युवक, कार के गेट से टकराकर गिरा

मुंगेली जिले के ग्राम घुठेली निवासी रूपेश गेंदले मंगला इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह मैग्नेटो मॉल के पास चाट की दुकान चलाता था।
9 दिसंबर की सुबह वह रोज़ की तरह बाइक से जिम जाने निकला था। जब वह सर्किट हाउस के पास पहुंचा, तभी सड़क पर खड़ी कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक गेट खोल दिया। रूपेश की बाइक गेट से जोर से टकराई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

सामने से आई बाइक युवक के सीने के ऊपर से गुज़री

रूपेश के गिरते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक सीधे उसके सीने के ऊपर से निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए।

इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया

डॉक्टरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन रूपेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix