March 3, 2026
Bilaspur: कैनरा बैंक कैशियर से मारपीट का मामला

Bilaspur: कैनरा बैंक कैशियर से मारपीट का मामला

Nov 14, 2025

दो भाइयों ने स्टेटमेंट न देने पर किया हमला, कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर। केनरा बैंक सदर बाजार शाखा में कैशियर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मां का बैंक स्टेटमेंट न देने को लेकर दो भाइयों ने कैशियर के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसके बाद घटना तेजी से चर्चा में आ गई।

पुलिस ने पहले की टालमटोल, फिर दर्ज करनी पड़ी FIR

मारपीट के बाद पीड़ित कैशियर ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन

पुलिस ने शुरुआत में मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद बैंक कर्मचारियों का रोष बढ़ गया।

कर्मचारियों के विरोध और दबाव के बाद शाम को एफआईआर दर्ज की गई।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस का शुरुआती रवैया बेहद निराशाजनक था।

एसपी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

शुक्रवार को बैंक के कई कर्मचारी

एसपी कार्यालय के सामने एकत्र हुए,

विरोध प्रदर्शन किया,

और एसपी को ज्ञापन सौंपने की बात कही।

कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में काम के दौरान आए दिन ऐसे उत्पातियों से सामना होता है और प्रशासन को कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix