March 7, 2026
Bilaspur: ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक, तो भड़की प्रेमिका ने चाकू गोदकर कर दी हत्या

Bilaspur: ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक, तो भड़की प्रेमिका ने चाकू गोदकर कर दी हत्या

Feb 3, 2026

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह प्यार और पागलपन का एक खौफनाक अंत देखने को मिला। इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध का अंत हत्या पर जाकर हुआ। यहाँ एक 22 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था।

आरोपी

क्या है पूरा मामला?

मूलतः रतनपुर निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) सिविल लाइन क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी में किराए पर रहकर एक होटल में काम करता था। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिससे तंग आकर कामता ने रोशनी का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

 

दरवाजा खुलते ही किया हमला

मंगलवार सुबह रोशनी गुस्से में चाकू लेकर कामता के घर पहुँची। जैसे ही कामता ने दरवाजा खोला, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रोशनी को शक था कि कामता ने उससे दूरी बनाकर किसी और से दोस्ती कर ली है। बहस के दौरान रोशनी ने अपने पास रखे चाकू से सीधे कामता के सीने पर वार कर दिया।

 

अस्पताल में तोड़ा दम

सीने में गहरा घाव होने के कारण कामता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix