
Bilaspur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली ऑफिस के पीछे चल रहा था जुआखाना, पांच जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली ऑफिस के पीछे शनिचारी क्षेत्र में अवैध जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगद राशि और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

मुखबिर की सूचना पर की गई रेड
पुलिस उपनिरीक्षक के अनुसार, रात में पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली ऑफिस के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश-पत्ती खेलकर जुआ खेल रहे हैं और अवैध रूप से रुपये जमा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
पुलिस पहुंचते ही भागने लगे जुआरी
घटनास्थल पर पहुंचते ही कुछ जुआरी अंधेरे और गली-कूपचे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। रेड कार्रवाई के दौरान आरक्षक 471, 1499, 803, 1232 और गवाह राजा यादव एवं मोहन दुबे की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
जुआरियों की पहचान और बरामद सामग्री
पकड़े गए जुआरियों की पहचान पुलिस ने की है। उनके पास से नगद रकम, ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



