
Bilaspur: Bank से पैसे निकालकर लौट रहे Teacher से 50 हजार की लूट, CCTV से पकड़े गए आरोपी
बिलासपुर, 12 सितंबर 2025। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से 50 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया। घटना ग्राम लखराम की है, जहां शिक्षक बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोककर नकदी लूट ली।

पैसे निकालकर रखे थे गाड़ी की डिक्की में
शिक्षक ने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और थैले में रखकर गाड़ी की डिक्की में रखा। वे घर लौट ही रहे थे कि देवरी मोड़ के पास दो युवक बाइक से आए और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया।
छत्तीसगढ़ी में बात कर छीन ली नकदी
दोनों आरोपी नकाब पहने हुए थे और शिक्षक से छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत कर रहे थे। मौका पाकर उन्होंने डिक्की से नकदी से भरा थैला छीना और तुरंत वहां से भाग निकले।
CCTV से हुई पहचान
घटना के बाद शिक्षक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चार दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक आरोपी की पहचान हो गई।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पहचान होने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे लूट की रकम बरामद कर ली। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उन्होंने अन्य वारदातों को भी अंजाम तो नहीं दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



