
Bilaspur में अवैध वसूली और धमकी का मामला: ASI और कॉन्स्टेबल सस्पेंड, TI पर भी कार्रवाई की संभावना
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध वसूली और धमकी के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीपत थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहेत्तर कुर्रे और कॉन्स्टेबल आशीष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसएसपी ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में थाना प्रभारी (TI) के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

वाहन जांच के नाम पर व्यापारी से वसूली
जानकारी के अनुसार, पहला मामला वाहन जांच और चालानी कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली से जुड़ा है। सीपत थाने के अधिकारियों ने एक व्यापारी से 24 हजार रुपये की वसूली की थी। इस घटना ने स्थानीय व्यापारी समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंची।
NTPC कर्मी को धमकी, जहर पीने को मजबूर
दूसरा मामला और भी गंभीर है, जिसमें एक NTPC कर्मी को निशाना बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने कर्मी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का झूठा आरोप लगाकर 50 हजार रुपये की मांग की और उसे धमकी दी। इस धमकी के डर से पीड़ित कर्मी ने मानसिक दबाव में आकर जहर पी लिया। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



