
बिलासपुर: खड़े ट्रेलर में लगी भीषण आग, 3 साल के मासूम की जलकर मौत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधी पारा की है, जहां खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हादसे के समय मासूम ट्रेलर की सीट पर सो रहा था।

परिवार में शोक का माहौल
जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG10 BJ 9291 के इंजन में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान अनमोल यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्चे के पिता संजय यादव पेशे से ड्राइवर हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



