March 3, 2026
Bilaspur: मोबाइल पर बात करना पड़ा जानलेवा, छत से गिरकर युवती की मौत

Bilaspur: मोबाइल पर बात करना पड़ा जानलेवा, छत से गिरकर युवती की मौत

Dec 21, 2025

छत पर टहलते समय हुआ हादसा
बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में मोबाइल फोन पर बात करते समय छत से गिरकर घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शहर के मगरपारा क्षेत्र की है, जहां युवती किराए के मकान में रह रही थी।

मोबाइल में व्यस्तता बनी हादसे की वजह
सिविल टीआई एसआर साहू ने बताया कि मस्तूरी पेंड्री निवासी प्रिया महेश्वरी (28 वर्ष), पिता मोहर साय, 25 नवंबर 2025 को घर की छत पर मोबाइल से किसी से बातचीत कर रही थी। बातचीत के दौरान वह मोबाइल में अधिक व्यस्त हो गई और छत पर टहलते समय अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हादसे में प्रिया को गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह लगातार उपचाररत थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
करीब एक माह तक चले इलाज के बाद 20 दिसंबर को युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix