March 2, 2026
बाइक रेसिंग बना मौत का कारण:  16 साल का नाबालिग नाले में गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम

बाइक रेसिंग बना मौत का कारण:  16 साल का नाबालिग नाले में गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम

Jan 11, 2026

बिलासपुर। शहर में युवाओं में बढ़ती तेज रफ्तार और बाइक रेसिंग की सनक एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। सकरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गई। दोस्तों के साथ रेसिंग करते समय उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नाले में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पान ठेले से टकराकर नाले में गिरी बाइक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7 बजे वह R15 बाइक से अपने 2–3 साथियों के साथ तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पहले सड़क किनारे लगे पान ठेले से टकराई और फिर पास के नाले में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और प्रेम दूर सड़क पर जा गिरा।

डायल-112 पहुंची, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की हालत बेहद गंभीर थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल अन्य बाइक सवारों की भूमिका, नाबालिग द्वारा बाइक चलाने और तेज रफ्तार के पहलुओं की जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix