
Bijapur नक्सली हमले पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Raipur। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान श्री दिनेश नाग इस घटना में शहीद हुए हैं, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल एवं धैर्य दे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा के चलते इस तरह की कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि DRG के जवान श्री दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद का खात्मा सरकार का दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



