
Bijapur: NH-63 पर ट्रेलर हादसा, भीषण आग
बिजली के खंभे से टकराकर पलटा ट्रेलर, चालक की जलकर मौत की आशंका
बीजापुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जल उठा।
हैदराबाद की ओर जा रहा था ट्रेलर
जानकारी के अनुसार ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और खंभे से टकराने के बाद उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

चालक का नहीं मिला सुराग
हादसे के बाद काफी देर तक ट्रेलर चालक का कोई पता नहीं चल पाया। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई होगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



