
Bijapur के घने जंगलों में भीषण मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर किया, ऑपरेशन जारी
बीजापुर (छत्तीसगढ़), 17 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। नेशनल पार्क क्षेत्र के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इलाके में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डीआरजी टीम पर अचानक हमला, रुक-रुक कर फायरिंग
जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नेशनल पार्क के जंगलों में तैनात थी। सुबह करीब 5 बजे के आसपास नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना होने पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया और उनके पास से AK-47 जैसी स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

.
इलाके की घेराबंदी, शव बरामदगी के लिए सर्च तेज
मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ-साथ बाकी छिपे हुए माओवादियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।
बीजापुर पुलिस ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि “ऑपरेशन अभी जारी होने के कारण मुठभेड़ का सटीक स्थान, शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां इस समय साझा नहीं की जा सकतीं। इससे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



