March 20, 2026
बीजापुर में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, तेलंगाना के 7 तस्कर गिरफ्तार

बीजापुर में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, तेलंगाना के 7 तस्कर गिरफ्तार

Jul 22, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मद्देड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलंगाना से आए 7 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करों के कब्जे से 83 गौवंशीय मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।

जंगल मार्ग पर दबिश, तस्कर धराए

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मद्देड़ थाना की टीम ने ग्राम मिनकापल्ली के जंगल मार्ग पर घेराबंदी की। यहां तस्कर मवेशियों को अवैध रूप से तेलंगाना के एटुनगरम ले जा रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 7 तस्करों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरचंच ईसलावत, रमेश मुनावत, भुक्य पंतलु, भुक्या मानसिंह, जरपल्ला कमलेश, दशरथ जरपल्ला और अजमेरा रमेश के रूप में हुई है। ये सभी तेलंगाना के बंजारा समुदाय से हैं।

कोई वैध दस्तावेज नहीं, कानूनी कार्रवाई शुरू


पूछताछ में तस्करों के पास मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने सभी 83 मवेशियों को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया है।

मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया


बरामद किए गए मवेशियों को SDN भोपालपट्टनम के आदेश पर ग्राम पंचायत मद्देड़ के कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है। इस कार्रवाई से जिले में गौवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की तारीफ


पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। इस ऑपरेशन ने क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों के नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि अवैध पशु तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix