
Bijapur: धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत—नक्सली वारदात की आशंका
बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पूतकेल गांव में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना ने ग्रामीणों में गहरी दहशत पैदा कर दी है।
धारदार हथियार से की गई हत्या, 3–4 लोग बताए जा रहे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, पूतकेल गांव में 3–4 अज्ञात लोगों ने मिलकर ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला किया। ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।

नक्सली वारदात की आशंका, ग्रामीणों में भय का माहौल
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह हत्या नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है। पिछले कुछ समय से इलाके में नक्सली गतिविधियां बढ़ने के बाद ऐसी घटनाओं को लेकर लोग खौफ में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या का तरीका भी नक्सली हमलों जैसा प्रतीत हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



