March 5, 2026
बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी सफलता: माडवी हिडमा के अंत के बाद नक्सलियों को एक और बड़ा झटका,मुठभेड़ में 19–20 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, 2 गंभीर

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी सफलता: माडवी हिडमा के अंत के बाद नक्सलियों को एक और बड़ा झटका,मुठभेड़ में 19–20 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, 2 गंभीर

Dec 4, 2025

माडवी हिडमा के खात्मे के बाद नक्सलियों को लगातार बड़े झटके

छत्तीसगढ़, बीजापुर। माओवादी संगठन के सबसे बड़े चेहरों में से एक माडवी हिडमा के अंत के बाद नक्सलियों को लगातार करारे झटके लग रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सुरक्षा बलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी सफलता हासिल की है, जहां हुई मुठभेड़ में 19 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

15 नक्सलियों के शव बरामद होने की आशंका

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मार गिराए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 15 से अधिक नक्सलियों के शव बरामद होने की आशंका जताई जा रही है।

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भिड़ंत

पुलिस को बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

तीन जवान शहीद, दो गंभीर रूप से घायल

मुठभेड़ में जहां सुरक्षा बलों ने भारी सफलता हासिल की, वहीं तीन जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
शहीद जवानों में—

  • प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी
  • आरक्षक दुकारू गोंडे

वहीं, दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल सोमदेव यादव सहित दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस को अंदेशा है कि घने जंगलों में अभी भी कुछ नक्सली घायल अवस्था में छिपे हो सकते हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix