
बीजापुर जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटक और हथियार बरामद
बिजापुर, छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जिले के जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें कई टीमों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। बरामद सामग्री में शक्तिशाली विस्फोटक, हथियार, आईईडी निर्माण सामग्री और अन्य घातक उपकरण शामिल हैं।

कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगालूर, गुंडालपड़, अबेदल्ला, मंदेपल्ली और आसपास के जंगलों में डीआरजी, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 203 एमएम मोटार राउंड, बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थ (PEK, जिलेटिन, डेटोनेटर, डेटोनेटर वायर), आईईडी बनाने की सामग्री, हथियार, तड़का रोधक वायर, बाक्स फिल्म, प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), जरी बम, टिफिन बम आदि मिले।
सुरक्षा टीम को जंगल में छुपाकर रखा गया यह विस्फोटक और हथियार ज़िले में बड़े हमले की नक्सलियों की साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल में बने माओवादी कैम्प को नष्ट भी किया।
सुरक्षा अधिकारियों की सतर्कता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान में उच्च तकनीक के विस्फोटक उपकरण, हथियार, डेटोनेटर, प्रेशर कुकर बम और विभिन्न नक्सली दस्तावेज शामिल हैं, जिन्हें नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने जंगलों में लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



