March 6, 2026
Bijapur : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीजों की तबीयत, 8 की आंखों में गंभीर संक्रमण

Bijapur : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीजों की तबीयत, 8 की आंखों में गंभीर संक्रमण

Nov 12, 2025

रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई मरीजों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में इलाज के लिए लाया गया है।

8 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण

मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि इनमें से 8 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण पाया गया है। कुछ मरीजों की आंखों में सूजन है, जबकि कुछ की आंखों में पस भर गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों का दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा और फिलहाल एंटीबायोटिक सहित अन्य दवाओं से संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है कि ऑपरेशन के बाद संक्रमण कैसे फैला।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix