
Bijapur: वन विभाग की टिम्बर माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी का भंडार किया जब्त
बीजापुर। सामान्य वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टिम्बर माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के सामने और भट्टीपारा स्थित डेरी फार्म से दो टिप्पर और करीब पांच से छह घनमीटर कीमती सागौन लकड़ी जब्त की गई है।

आरोपियों की तलाश जारी
वन विभाग ने लकड़ी और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह लकड़ी अवैध कटाई कर तस्करी के लिए तैयार की जा रही थी। मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



