
Bijapur: नक्सलवाद पर बड़ी चोट… 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 पर था 66 लाख का इनाम
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सरकार की ‘पूना नारगेम योजना’ और नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कंपनी नंबर 01 के पीपीसीएम और 8 लाख के इनामी सहित कुल 51 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
इनमें से 20 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं।

बीजापुर पुलिस लाइन में हुआ आत्मसमर्पण समारोह
यह आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।
🔹 2025 में अब तक के आंकड़े
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक—
🟢 461 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
🔵 485 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
🔴 138 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
यह आंकड़ा बताता है कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी नीति प्रभावी साबित हो रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



