March 3, 2026
बिहार चुनाव: दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, पढ़े पूरी खराब 

बिहार चुनाव: दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, पढ़े पूरी खराब 

Nov 9, 2025

बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार से सटी सभी प्रमुख सीमाओं को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट और बॉर्डर रूट्स पर हाई अलर्ट

एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के अनुसार बथनाहा, रक्सौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में सभी अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट और बॉर्डर रूट्स पर हाई अलर्ट जारी है। इस अवधि में सीमा से आम जनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

11 नवंबर को होगा दूसरा चरण का मतदान 

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम चुनावी गड़बड़ी, नकदी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सख़्त किया गया है।

  1. 👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix