
Bihar Election: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिहार रवाना, BJP प्रत्याशियों के नामांकन रैली में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बिहार के लिए रवाना हुए। रायपुर एयरपोर्ट पर प्रस्थान से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वे बिहार में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आयोजित नामांकन रैली में हिस्सा लेंगे।

दिया ये बड़ा बयान
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज बिहार प्रवास पर जा रहा हूं। वहां तीन विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में जनता से समर्थन मांगूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, और भाजपा बिहार में एक बार फिर जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



