
अंबिकापुर में बड़ी चोरी: गहरी नींद में सोती रही महिला, घर से 6 लाख के जेवरात और 50 हजार नकद ले उड़े चोर
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के जरहागढ़ में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान महिला घर के अंदर गहरी नींद में सोती रही और चोर आराम से हाथ साफ कर फरार हो गए।

नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि महिला को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



