March 7, 2026
दंतेवाड़ा में बड़ा आत्मसमर्पण: 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, 27 पर थे 65 लाख के इनाम

दंतेवाड़ा में बड़ा आत्मसमर्पण: 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, 27 पर थे 65 लाख के इनाम

Nov 30, 2025

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में माओवादी मोर्चे को एक और बड़ा झटका लगा है। जिले में 37 नक्सलियों ने हिंसा की राह छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 27 माओवादियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी भैरमगढ़, इन्द्रावती और माड़ एरिया कमेटियों से जुड़े थे।

सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में डीआरजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। हाल ही में कुख्यात नक्सली चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद यह दंतेवाड़ा पुलिस की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और पुनर्वास योजनाओं के कारण लगातार बड़ी संख्या में माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

50 हजार रुपये की तत्काल सहायता

पुनर्वास नीति के तहत सभी surrender माओवादियों को 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता, कौशल प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि ‘पूना मारगेम’ बस्तर में स्थायी शांति का मजबूत माध्यम बन चुका है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix