March 3, 2026
बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Dec 16, 2025

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले में कुल 34 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली राज्य सरकार की पूना मारगेम योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। आत्मसमर्पण कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

IED ब्लास्ट, फायरिंग और आगजनी में थे शामिल

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 34 नक्सली IED विस्फोट, सुरक्षा बलों पर फायरिंग और आगजनी जैसी गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार की सहायता राशि

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है। आगे उन्हें पुनर्वास और रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, एएसपी यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, एसडीओपी विनीत साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आंकड़ों में नक्सल मोर्चे पर बड़ी बढ़त

  • पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक:
  • 824 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं
  • 1079 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं
  • 220 नक्सली मुठभेड़ों में ढेर किए जा चुके हैं

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix