
MP-CG बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का 11 लाख रुपये कैश जंगल से बरामद
राजनांदगांव। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्यप्रदेश के बालाघाट पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज से सटे कवर्धा इलाके के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया 11 लाख रुपये नकद जब्त किया है।

यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर की गई। बालाघाट जिले के रेंगाखार सीमा क्षेत्र में स्थित सिरका जंगल से जमीन में डंप की गई यह रकम बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस नकदी को लंबे समय से छिपाकर रखा था।
हथियारों को लेकर भी अहम खुलासे
पूछताछ के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सुरक्षा एजेंसियों को अन्य हथियारों के ठिकानों के संबंध में भी जानकारी दी है। इसके बाद से केंद्रीय एजेंसियां और राज्य की खुफिया इकाइयां लगातार पूछताछ कर रही हैं।

तीन राज्यों की एजेंसियां सक्रिय
इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की खुफिया एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। केंद्र की आईबी, एनआईए और राज्य की एजेंसियां आत्मसमर्पित नक्सलियों से बारी-बारी पूछताछ कर रही हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



