
ऑपरेशन निश्चय में Raipur Police की बड़ी कामयाबी, गांजा बेचते महिला तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बंधवापारा इलाके से गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला गांजा बेचने की फिराक में थी, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि बंधवापारा इलाके में एक महिला अपने पास गांजा रखकर बिक्री की तैयारी में है।

संयुक्त कार्रवाई में महिला गिरफ्तार
सूचना की तस्दीक के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके थैले से गांजा बरामद किया गया।
55 हजार की मादक सामग्री जब्त
पुलिस ने महिला आरोपी हीना परवीन उर्फ छोटी के कब्जे से 01.138 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी का विवरण
- नाम: हीना परवीन उर्फ छोटी
- पति: वसीम खान
- उम्र: 24 वर्ष
- पता: मुस्लिम मोहल्ला, बंधवापारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



