
ऑपरेशन निश्चय की बड़ी सफलता, Raipur Police ने 6 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को तेलीबांधा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अस्पताल के पास कुछ युवक गांजा लेकर कहीं सप्लाई के लिए जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी पहचान ढ़ुलढुल मरकाम और मनीष मरकाम दोनों निवासी सुभाष नगर देवारपारा, तेलीबांधा के रूप में हुई।

थैले से निकला गांजा
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद थैले से कुल 6 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 20(B) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों के निर्देश में चली कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



