
धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के मुख्य फरार आरोपी एवं मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को तीन राज्यों—मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली—में लगातार पीछा करते हुए धर दबोचा गया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने आरोपी से बरामद कर ली है, जिससे पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है।

एसपी धमतरी के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी जांच, लगातार मॉनिटरिंग और रणनीतिक प्लानिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कैसे पकड़ में आया शातिर अपराधी?
घटना के बाद आरोपी बार-बार ठिकाने और मोबाइल बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड में और दूसरी टीम हरियाणा में तैनात की गई थी ।तकनीकी इनपुट मिलने पर आरोपी हरियाणा से भागकर दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर होते हुए बालाघाट पहुंचा। पुलिस की दोनों टीमों ने समन्वय बनाकर उसका पीछा किया और अंततः बालाघाट में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर 14 गंभीर प्रकरण दर्ज
मुख्य आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया (26 वर्ष), निवासी देहरा, जिला भिंड (म.प्र.), एक पेशेवर और आदतन अपराधी है।
2015 से 2024 के बीच उसके खिलाफ 14 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं—
- चोरी
- मारपीट, धमकी
- अवैध हथियार, आबकारी एक्ट
- रात्रि चोरी
- घर में घुसकर चोरी
- डकैती की तैयारी
भिंड पुलिस द्वारा आरोपी पर 3,000 रुपए का इनाम घोषित था।

पहले पकड़े जा चुके आरोपी
1. कुंवर सिंह भदौरिया, 31 वर्ष
2. अमरपाल सिंह, 30 वर्ष
दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



