March 4, 2026
Arang Police की बड़ी कामयाबी, रायपुर और महासमुंद में ‘सिलेंडर’ चोरी करने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार

Arang Police की बड़ी कामयाबी, रायपुर और महासमुंद में ‘सिलेंडर’ चोरी करने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार

Jan 28, 2026

आरंग/रायपुर : रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में सक्रिय गैस सिलेंडर चोर गिरोह पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। डीएसपी लम्बोदर पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से राजेंद्र नगर निवासी एक आदतन अपराधी और चोरी के सिलेंडर खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज 

घटना 20 जनवरी की है, जब ग्राम गुल्लू बस स्टैंड स्थित राजहंस चॉइस सेंटर के सामने से अज्ञात चोरों ने 4 नग भरे हुए एचपी गैस सिलेंडर पार कर दिए थे। प्रार्थी राजकुमार टंडन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा पर सिलेंडर लोड कर भागते नजर आए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की लोकेशन राजेंद्र नगर क्षेत्र में मिली। आरंग पुलिस की टीम ने कन्हैयालाल राजपाल सिंधी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर वह पीछे के दरवाजे से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

बर्तन दुकान में खपाए सिलेंडर

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी मुकेश कुकरेजा (फरार) के साथ मिलकर गुल्लू, महासमुंद, अभनपुर और गुढ़ियारी क्षेत्रों से सिलेंडर चोरी किए थे। उसने चोरी के सिलेंडर गुढ़ियारी स्थित विकास कुमार गुप्ता की बर्तन दुकान में बेचे थे। पुलिस ने विकास गुप्ता के पास से 11 नग खाली सिलेंडर बरामद किए हैं।

महासमुंद और रायपुर के कई थानों में दर्ज हैं मामले

मुख्य आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी एक शातिर चोर है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने:

  •  पटेवा (महासमुंद): 2 सिलेंडर चोरी किए।
  •  गुढ़ियारी (रायपुर): 2 सिलेंडर उड़ाए।
  •  बसना (महासमुंद): 1 सिलेंडर चोरी किया।
  •  अभनपुर: 2 सिलेंडर पार किए।
  •  सॉंकरा (महासमुंद): 2 सिलेंडर चोरी किए।

आरोपी के खिलाफ पहले से ही रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix